जैकलीन फर्नांडीस के साथ कभी काम नहीं करूंगी : तापसी पन्नू

0

जैकलीन फर्नांडीस और तापसी पन्नू ने ‘जुड़वा 2’ में साथ काम किया था। वरुण धवन के फिल्म में डबल रोल थे। जैकलीन और तापसी दोनों ने वरुण के साथ रोमांस किया था। अब तापसी ने कहा है कि वे जैकलीन के साथ कभी काम नहीं करेंगी क्योंकि जैकलीन से उन्हें जलन होती है।

एक टीवी शो में तापसी से पूछा गया कि वे किस एक्टर के साथ कभी काम नहीं करना चाहेंगी तो तपाक से उन्होंने जैकलीन का नाम लिया।

वजह पूछने पर तापसी ने बताया कि जैकलीन की परफेक्टली टोंड बॉडी को देख उन्हें ईर्ष्या होती है। इस कारण वे कभी भी जैकलीन के साथ काम नहीं करना चाहेंगी।

गौरतलब है कि ‘जुड़वा 2’ की शूटिंग के दौरान बातें बनी थीं कि इन दोनों हीरोइनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं है, लेकिन तापसी और जैकलीन ने इसे अफवाह करार दिया था।

Previous article12 साल के लड़के ने हमें याद दिलाया कि हम राष्ट्रगान पर क्यों खड़े होते हैं: ट्रंप
Next articleउज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को दिए जाएंगे 8 करोड़ मुफ्त गैस कनेक्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here