सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को गंभीरता से लें कलेक्टर श्री सोलंकी

0

श्योपुर – ईपत्रकार.कॉम |कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री पीएल सोलंकी ने विभिन्न विभागों की समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सोलंकी ने विभागवार सीएम हेल्पलाइन, समय-सीमा एवं जनप्रतिनिधियों के पत्रों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को गंभीरता से लेन की बात कही है। बैठक में एसडीएम कराहल बीबीएल श्रीवास्तव सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर श्री सोलंकी ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन की बढती शिकायतों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अधिकारी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही कतई नहीं बरतें। आवेदक की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई कर शासन की मंशानुरूप उसे संतुष्ट किया जाए। कलेक्टर श्री सोलंकी ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के जिन प्रकरणों में कार्रवाई प्रचलित है की शिकायतों का विभाग प्रमुख स्वयं अध्ययन कर संशोधित जवाब फीड करें एवं आवेदक से भी चर्चा कर उसे संतुष्ट करे तथा आंशिक रूप से बंद शिकायतों के बंद किए जाने हेतु अशासकीय पत्र लिखे जाएं। उन्होंने जनसुनवाई, जनप्रतिनिधि एवं टीएल पत्रों को लेकर निर्देश दिए कि जिन विभागों का 70 प्रतिशत निराकरण प्रतिवेदन नहीं आएंगे उनकी मार्च में होने वाली गोपनीय चरित्रावली में टीप अंकित की जाएगी।

Previous articleबदलते परिवेश को ध्यान में रखकर मेले को नया रूप दें – केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर
Next articleछत्रपति शिवाजी की जयंति पर बुरहानपुर में सजीव शोभायात्रा निकाली गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here