गांधी दर्शन यात्रा से कराहल क्षेत्र के ग्रामीण हुए जागरूक

0

राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 150 वीं जयंती से प्रदेश भर में प्रारंभ कराई गांधी दर्शन यात्रा ने जिले के आदिवासी विकासखण्ड कराहल के क्षेत्र में कई स्थानो पर पहुंचकर ग्रामीणों को जागरूक करने की पहल की।

इस यात्रा के दौरान कराहल क्षेत्र के ग्राम सिलपुरी, कर्राई, पुलिस थान कराहल, खिरखेडी, गल्ला मंडी कराहल के नागरिको ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रदर्शनी, वीडियो फिल्म आदि का संचित्र दर्शन किया। साथ ही यात्रा से रूबरू होकर गांधी जी के विचारो को आत्मसात कराने की पहल की।

कराहल क्षेत्र में इस यात्रा के माध्यम से गांधीजी के विचारों पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन और आश्रम भजनावली के रिकार्डिंग गीत प्रचार रथों के माध्यम से आम नागरिको के समक्ष प्रदर्शित की गई। जिनका संचित्र दर्शन ग्रामीणजनो ने किया। साथ ही गांधी दर्शन यात्रा की सराहना की।

गांधी दर्शन यात्रा के माध्यम से 18 मार्च को कराहल पुलिस थाने के पास प्रथम शो आयोजित किया गया। जिसका संचित्र वर्णन नागरिको ने देखा और सुना। साथ ही एलईडी वाहन के माध्यम से गांधी दर्शन यात्रा का नागरिको ने अवलोकन किया।

गांधी दर्शन यात्रा के अंतर्गत रथो के माध्यम से गांधीजी के विचारों पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन और आश्रम भजनावली के रिकार्डिंग गीत प्रचार रथों के माध्यम से आम नागरिको के समक्ष प्रस्तुत किया।

इसी प्रकार यात्रा के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित करने की व्यवस्था विकसित की गई है। इसके अलावा गांधी साहित्य से चयनित मूल्य-विचारों की पुस्तिकाओं का वितरण भी किया गया।

Previous articleकोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु जन जागृति का कार्य करेगी शांति समिति
Next articleकमिश्नर श्री त्रिपाठी ने देखी क्वॉरेंटाइन सुविधाएं