परोपकार की मानसिकता कर्तव्य निर्वहन के लिये ऊर्जा देती है – कलेक्टर डॉ. खाडे

0

भोपाल  – ईपत्रकार.कॉम |कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे ने आज जयप्रकाश चिकित्सालय परिसर स्थित समर्पण केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। डॉ. खाडे ने फीजियोथेरेपी, आडियोलॉजी, डेन्टल, विशेष शिक्षा और पंजीयन प्रभागों में पहुंचकर वहां उपस्थित चिकित्सक एवं कर्मचारियों से उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी ली।

कलेक्टर डॉ. खाडे ने चिकित्सकों को सलाह दी कि वे पूरे मनोयोग से चिकित्सा कार्य को सम्पन्न करते रहें। उन्होंने कहा कि चिकित्सा कार्य एक सेवा के साथ परोपकार भी है और ऐसी मानसिकता हमें कर्तव्य निर्वहन के लिये ऊर्जा देती है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कठिनाई अथवा आवश्यकता होने पर तत्काल मुझे अवगत कराया जाये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सचान, समर्पण केन्द्र के चिकित्सक एवं कर्मचारी साथ थे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) के अंतर्गत यह केन्द्र संचालित है। प्रात: 9:30 से शाम 5:00 बजे तक संचालित इस केन्द्र में 0 से 18 वर्ष के बच्चों (रोगियों) की विभिन्न बीमारियों का इलाज किया जाता है। समर्पण केन्द्र में आये रोगियों को प्रावधान के अनुरूप शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में भी इलाज हेतु भेजने का प्रावधान और व्यवस्था है।

Previous articleमतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में अनियमितता बरतने पर होगी कार्यवाही-कलेक्टर
Next articleकलेक्टर ने किया संग्राम सागर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण