नीमच – ईपत्रकार.कॉम |कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को जनसुनवाई की और लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निरापकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री मीना ने ग्वालटोली के वृद्ध बंशीलाल के आवेदन पर उसकी दिव्यांग पत्नि भूलियाबाई को नि:शुल्क ट्रायसिकल एवं बंशीलाल को व्हीलचेयर दिलाई। कलेक्टर ने एकता कालोनी की सुल्ताना के आवेदन पर उसे घरेलू हिंसा से प्रताडित करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री कमलेश भार्गव, एडीएम श्री विनयकुमार धोका, संयुक्त कलेक्टर श्री व्ही.पी.सिह सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री मीना ने अम्बेडकर कालोनी निवासी सईद पिता ईकबला के आवेदन पर उसकी दोनो बेटियों के नेत्र रोग के उपचार हेतु राज्य बीमारी सहायता निधि से प्रकरण तैयार कर स्वीकृति हेतु भिजवाने और चैन्नई के हॉस्पीटल में उनके उपचार की व्यवस्था करवाने के निर्देश भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए।जनसुनवाई में जीरन की सुमित्राबाई ने सम्पत्ति में हिस्सा दिलाने, कनावटी की बाबरीबाई भील ने बीपीएल राशन कार्ड दिलाने, पिपल्यारावजी की शंकरीबाई राजपूत ने मंदिर में चौकीदार के पद पर नियुक्त करने, कनावटी की सीताबाई नायक ने आवास हेतु झोपडी का पटटा देने, बरूखेडा के भेरूलाल मेघवाल ने वृद्धावस्था पेशंन दिलाने, जावद के ग्राम सरोदा के रामलाल भील ने रिर्पोट पर कार्यवाही नही करने संबंधी आवेदन जनसुनवाई में प्रस्तुत किया।
इसी तरह रेवली देवली के कचरूलाल नागदा, गिरदौडा के किशनसिंह राजपूत, भादवामाता की लालीबाई, मोरवन की शकुन्तलाबाई जाटव, खुशालपुरा की राधाबाई, चम्पी की प्रेमबाई भांबी, भरभडिया के लतीफ, उंचेड के कारूगीर गौस्वामी, मालखेडा के प्रभुलाल धाकड, एकता कालोनी की सुल्ताना, कनावटी के कन्हैयालाल नायक आदि ने भी अपना आवेदन जनसुरवाई में प्रस्तुत कर कलेक्टर को अपनी समस्याएं सुनाई।



























































