LIC ने लॉन्च की नई पॉलिसी ‘बचत प्‍लस’

0

भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC ने नई पॉलिसी की शुरुआत की है। इस पॉलिसी का नाम LIC Bachat Plus है। एलआईसी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बीमा के प्रीमियम, न्यूनतम सम-इंश्योर्ड समेत कई जानकारियां दी है। यह नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल सेविंग्स प्लान है। इसके तहत बीमाधारक को बचत के साथ सुरक्षा भी मिलती है। इस पॉलिसी के मेच्योर होने पर पॉलिसीहोल्डर को एकमुश्त राशि मिल जाएगी। वहीं, मेच्योरिटी की अवधि से पहले अगर बीमाधारक की मौत हो जाती है तो उसके परिवार को वित्तीय मदद उपलब्ध करायी जाएगी।

एलआईसी के मुाबिक इस पॉलिसी को लेने को इच्छुक व्यक्ति एक प्रीमियम में एकमुश्त राशि या लीमिटेड प्रीमिय पेमेंट ऑप्शन के तहत भुगतान कर सकते हैं। अगर कोई भी व्यक्ति इस पॉलिसी को खरीदना चाहता है तो एजेंट या अन्य इंटरमीडियटरीज के जरिए ऑफलाइन ऐसा कर सकता है। इसके साथ ही एलआईसी की वेबसाइट www.licindia.in के जरिए ऑनलाइन भी पॉलिसी खरीदी जा सकती है। इस पॉलिसी के तहत मिनिमम सम-इंश्योर्ड एक लाख रुपये का हो सकता है। इसका मतलब यह है कि आपको न्यूनतम एक लाख रुपये के सम इंश्योर्ड के लिए यह पॉलिसी लेनी होगी। इस पॉलिसी के तहत जरूरत पड़ने पर आप लोन भी ले सकते हैं।

Previous articleशिक्षा से बच्चों की श्रेष्ठ नैसर्गिक प्रतिभा का प्रगटीकरण होना चाहिए – मुख्यमंत्री श्री चौहान
Next articleअगर आप भी घर में लगा रहे हैं पूर्वजों की फोटो, तो वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here