युकी भांबरी ने अगस्टिन वेलोटी को हराया और सेमीफाइनल में पहुंचे

0
युवा भारतीय टेनिस स्टार युकी भांबरी इस सत्र में पहली बार एटीपी चैलेंजर के सेमीफाइनल में पहुंचे। 341वीं रैंकिंग के युकी अर्जेंटीना के 190वीं रैंकिंग के अगस्टिन वेलोटी के मैच बीच में ही छोडऩे के कारण आगे बढ़े। वेलोटी ने जब मैच छोड़ा उस समय गैरवरीय भांबरी ने पहला सेट 6-1 से जीता था और दूसरे में 2-1 से बढ़त बनाए हुए थे।
कोहनी की चोट के चलते 2016 में ज्यादातर समय कोर्ट से बाहर रहे युकी फ्यूचर टूर्नामेंट जीतकर यहां आए हैं। इसके अलावा उन्होंने पुणे में डेविस कप मुकाबले में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड पर 4-1 से जीत दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।
Previous articleरामू बच्चे नहीं है, उन्हें सोच समझ कर बात करना चाहिए- जैकी
Next articleइन टिप्स से बनेगी आपकी पहली मुलाकात खास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here