Bigg Boss 11: जानिए क्यों सपना चौधरी ने दी शो छोड़ने की धमकी

0

बिग बॉस-11 के घर में कंटेस्टेंट के बीच झगड़े का सिलसिला जारी है. जहां एक ओर शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के बीच गहमा गहमी जारी है तो दूसरी तरफ शो के तीसरे दिन सपना चौधरी और ज्योति कुमार के बीच भी झगड़ा हो गया जिसके बाद सपना चौधरी ने शो छोड़ने की धमकी भी दे दी है.

ज्योति कुमारी और सपना चौधरी के बीच शो के तीसरे दिन जमकर लड़ाई हुई. सपना का कहना है कि ज्योति बदतमीजी से बात करती हैं. रात होते-होते घरवाले एक बार फिर साथ बैठे इस दौरान सपना चौधरी ने कहा कि वह ज्योति की हरकतों को बर्दाशत नहीं करेंगी फिर चाहे उन्हें शो से बाहर ही क्यों न कर दिया जाए. बता दें कि घर में सपना के अलावा भी कई कंटेस्टेंट मानते हैं कि ज्योति का बर्ताव अच्छा नहीं है.

Previous articleदिवाली पर नहीं मिलेंगे यहाँ ब्रांडेड पटाखे, महंगाई की पड़ी मार
Next articleअगले एक साल में रेलवे में 10 लाख नौकरी मिलने की है उम्मीद – पीयूष गोयल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here