CM शिवराज ने विराट को दी बधाई, कहा- सेमीफाइनल भी जीतो

0
भोपाल। 27 मार्च को मोहाली में खेले गए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच में विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी के बदौलत टीम इंडिया को मिली जीत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बधाई दी है। अपने ट्वीटर अकाउंट पर शिवराज ने विशेषरूप से कोहली को टैग करते हुए उन्हें दिली मुबारकबाद दी। मुख्यमंत्री ने 31 मार्च को सेमीफाइनल में होने वाले भारत वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच के लिए भी शुभकामना दी है।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर पांच गेंद शेष रहते 161 रन बना लिए। विराट कोहली ने मुश्किल समय में 9 छक्के और 2 चौके लगाकर 51 बॉल में 82 रन बना डाले। कोहली को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

Previous articleकोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज : सुनील गावस्कर
Next articleपेयजल के लिये हरसंभव उपाय करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here