Google के वाइस प्रेसीडेंट सीजर सेनगुप्ता ने अपने पद से दिया इस्तीफा

0

गूगल में नेक्स्ट बिलियन यूजर्स और गूगल पे जैसी पहल की शुरुआत करने वाले और उसे आगे बढ़ाने वाले कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट सीजर सेनगुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने LinkedIn post में दी है। कंपनी में काम करने का उनका 30 अप्रैल आखिरी दिन होगा।

सेनगुप्ता ने गूगल में 15 साल तक सर्विस करने के बाद अब एक नए मिशन पर जाने का फैसला किया है। गूगल में अपने कार्यकाल के दौरान, सेनगुप्ता ने गूगल पे समेत कंपनी की पेमेंट स्कीम का नेतृत्व किया है।

सेनगुप्ता ने लिखा है कि मुझे मालूम है कि मेरा फैसला बहुत से लोगों के लिए एक झटके के रूप में होगा। मैं छोड़ रहा हूं। कई खूबसूरत क्षण का जश्न मनाने का मौका गूगल और आप सभी ने मुझे दिया। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उन प्रोडक्ट्स पर काम करने का अवसर मिला, जिन्होंने लाखों लोगों के रोजमर्रा के जीवन को बेहतर किया है।

सेनगुप्ता ने कंपनी के CEO सुंदर पिचाई को भी धन्यवाद दिया है। सेनगुप्ता ने पिचाई को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं विशेष रूप से आभारी हूं। मुझ पर उन्होंने दांव लगाया और मुझे डेढ़ दशक तक काम करने का सौभाग्य मिला।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया है कि सीजर सेनगुप्ता ने कंपनी छोड़ने और गूगल के बाहर कोई उद्यम शुरू करने का व्यक्तिगत फैसला लिया है। हालांकि सेनगुप्ता ने कहा कि उन्होंने अपने अगले कदम के बारे में कोई फैसला नहीं किया है।

Previous articleकोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जर्मनी में अप्रैल मध्य तक के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन
Next articleअगर आप भी बच्चे को डायपर पहनाते हैं तो रखें इन बातों का ध्यान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here