ISRO चीफ का ऐलान,दिसंबर 2021 में अंतरिक्ष में मानव अभियान शुरू किया जाएगा

0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन ने बेंगलुरु में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि गगनयान इसरो की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2021 में अंतरिक्ष में मानव अभियान शुरू किया जाएगा।

वहीं अंतरिक्ष में दो मानव रहित अभियान के लिए दिसंबर 2020 और जुलाई 2021 का समय तय किया गया है। इसरो चीफ ने कहा कि इस साल जीसैट-20, जीसैट-29 सैटलाइट लॉन्च होंगे। उन्होंने कहा कि इससे डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने में मदद मिलेगी।

Previous articleखेलों से तैयार होता है भाईचारे का माहौल: डीआरएम सुनकर
Next articleक्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक धोनी: टिम पेन