J-K: नौशेरा के कलसियान में PAK ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

0

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के नौशेरा के कलसियान में पाक ने एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के बारामूला सेक्टर में रविवार रात को आतंकवादियों ने राष्ट्रीय राइफल्स कैंप पर फिदायीन हमला कर दिया। सेना ने आतंकियों की साजिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षाबलों की फायरिंग की वजह से आतंकी भाग गए। जानकारी के अनुसार आतंकियों ने सेना के कैंप पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। हालांकि आतंकी कितने हैं इसके बारे में पता नहीं है। आतंकियों ने कैंप पर दो तरफ से हमला किया है। इस हमले में सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया।

हमले में सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक जवान घायल हो गया। बता दें कि 18 सितंबर को भारत के जम्मू कश्मीर के उरी में पाक आतंकियों ने हमला किया था जिसमें 18 भारतीय जवान शहीद हुए थे। उसके करीब 10 दिन बाद भारत ने पाक अधिकृत कश्मीर में एल.ओ.सी. के पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक में 7 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर 38 आतंकियों को मौत के घाट उतारा था। जिसके बाद पूरे भारत में हाई अलर्ट है।

Previous articleरेल सुविधाओं का विस्तार विकास के लिए अहम् – मुख्यमंत्री श्री चौहान
Next articleस्वच्छता के क्षेत्र में काम करने वालों का उत्साह बढ़ायें-मुख्यमंत्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here