J-K: पंपोर में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर किया हमला,स्थानीय महिला घायल

0

आतंकवादियों ने पंपोर में केन्द्रिय रिजर्व पुलिस बल की पार्टी पर हमला किया है। हमले में एक स्थानीय महिला घायल हो गई। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। वहीं श्रीनगर के लाल चैक के पास अबी गुजर क्षेत्र में भी पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। खबर लिखे जाने तक सर्च अभियान जारी है। सुरक्षाबल अबी गुजर, द बंड, लेम्बर्ट लेन, रीगल लेन और एसबीआई लेन में सर्च कर रहे हैं।

Previous articleकेंद्र पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा- आर्थिक कुप्रबंधन कर देगा लाखों परिवारों को बर्बाद
Next articleकोरोना गंभीर और वास्तविक खतरा है- उमर अब्दुल्ला