विपक्ष के अलावा नोटबंदी पर सारा देश सरकार के साथ- अरुण जेटली

0

संसद के शीतकालीन सत्र में शुरुआत से जारी गतिरोध पर विपक्ष को जवाब देने के लिए मंगलवार को बीजेपी के संसदीय दल की बैठक हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुलाई गई इस बैठक में सरकार ने संसद में पलटवार की रणनीति बनाई. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विपक्ष के आरोपों पर चुटकी लेते हुए कहा कि कुछ लोगों का कहना है कि इस फैसले के बारे में वित्त मंत्री को भी पता नहीं था फिर वही लोग कहते हैं कि नोटबंदी के फैसले की पार्टी को पहले से ही खबर थी.

बीजेपी के संसदीय दल की बैठक में जेटली ने कहा कि गरीबी मिटाने के लिए नोटबंदी की गई है. सरकार के इस फैसले का समर्थन पूरे देश ने किया है. उन्होंने नोटबंदी को सरकार का एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इस निर्णय को लेने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए थी. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विपक्ष के विरोध का इन 10 बातों से दिया जवाब.

1. नोटबंदी से गरीबी मिटाने में मदद मिलेगी.

2. नोटबंदी पर चर्चा के लिए हम तैयार हैं.

3. विपक्ष का काम सिर्फ अफवाहें फैलाना है.

4. पूरे ऑपरेशन को गोपनीय रखना जरूरी था.

5. हम 8 नवंबर से पहले एटीएम को नहीं बदल सकते थे.

6. ग्रामीण क्षेत्रों के ऊपर हमारा सबसे ज्‍यादा फोकस है.

7. पूरा देश इस फैसले के साथ है. सिवाए विपक्ष के.

8. इस फैसले के लिए बहुत हिम्‍मत चाहिए.

9. नोटबंदी को सर्जिकल स्‍ट्राइक मत कहिए.

10. कांग्रेस के जमाने में बड़े बड़े लोन दिए गए.

Previous articleमोदी सरकार ने 2024 ओलंपिक में 50 मेडल लाने का लक्ष्य बनाया
Next articlePM भावुक हैं तो संसद में क्यों नहीं बोलते- राहुल गांधी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here