PM मोदी उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले आज एनडीए सांसदों के साथ मीटिंग करेंगे

0

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सांसदों को संबोधित करेंगे। बता दें कि शनिवार को उपराष्ट्रपति चुनाव होगा। पार्टी अधिकारियों के मुताबिक, राजग गठबंधन के 81 राज्यसभा और 337 लोकसभा सांसदों के अलावा एआईएडीएमके, वायएसआर कांग्रेस और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के सांसद भी मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर एक भोज का भी आयोजन किया है। उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति पद के लिए राजग की ओर से वेंकैया नायडू विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।

Previous articleप्रधानमंत्री आवास में दतिया प्रदेश में अव्वल, देश में पांचवें स्थान पर
Next articleRSS ने बनाया ‘चीन की कमर तोड़ो’ जोरदार प्लान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here