PM मोदी के नेतृत्‍व में सुपरसोनिक स्पीड से भी आगे बढ़ रही सरकार-राजनाथ

0

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को मुंबई में जनसभाओं को संबोधित किया। राजनाथ चुनावी जनसभा में कश्मीर एवं राफेल मुद्दे पर खुलकर बोले। हाल ही में फ्रांस दौरे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राफेल में बैठने का मुझे अवसर मिला और सुपरसोनिक स्पीड का अनुभव हुआ। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्‍व में हमारी सरकार सुपरसोनिक स्पीड से भी आगे जा रही है, वहीं कांग्रेस सुपरसोनिक रफ्तार से नीचे रसातल की तरफ जा रही है।

कश्मीर मुद्दे पर सिंह ने कहा कि कश्मीर हमारा आंतरिक विषय है उसको कांग्रेस अंतरराष्ट्रीयकरण करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस के नेता लंदन में जाकर कश्मीर में मानवाधिकार की स्थिति पर लम्बी चर्चा कर रहे हैं। आखिर कांग्रेस चाहती क्या है। कांग्रेस को देश की जनता को जवाब देना होगा।

जम्मू एवं कश्मीर में एक विधान, एक प्रधान और एक निशान का नारा देते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में Article 370 को समाप्त करना हमारी पार्टी की वैचारिक प्रतिबद्धता रही है। इसे समाप्त करने का फैसला राष्ट्रीय हित में लिया गया फैसला है।

महाराष्ट्र सरकार की तारीफ करते हुए उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार का कामकाज देख कर मेरा भरोसा पक्का हो गया कि महाराष्ट्र में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने वाली है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस के नेतृत्व भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

Previous articleशरद पूर्णिमा 2019: 30 सालों बाद बन रहा है ऐसा दुर्लभ संयोग, मां लक्ष्मी करेंगी धन वर्षा
Next articleदिसंबर तक भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष : अमित शाह