Ramzan 2019: रमज़ान के दिनों में जरूर सुनें यूट्यूब पर ट्रेंड हो रही ये कव्वाली

0

रमज़ान के दिनों रोजेदार नमाज़, कुरआन पढ़ने और दुआ करने के साथ-साथ रमज़ान की कव्वाली भी सुनते हैं। इस समय यूट्यूब पर कई सारी रमज़ान की कव्वाली वायरल हो रही हैं। उनमें से कुछ खास हम यहां पेश कर रहे हैं। इन्हें सुनें और अल्लाह की इबादत में खो जाएं।

1) रमज़ान मुबारक
इस कव्वाली को मशहूर बॉलीवुड गायक अलताफ राजा ने गाया है। यकीनन उनकी आवाज में यह कव्वाली आपको बहुत पसंद आएगी। इसे अभी तक करीब तीन लाख लोग सुन चुके हैं।

2) सुनों रमज़ान की दास्तान 
रमज़ान की यह खास कव्वाली यूट्यूब की ट्रेंड लिस्ट में काफी ऊपर है। फिलहाल 07 लाख से भी अधिक लोग सुन चुके हैं और समय के साथ तेजी से इस वीडियो के व्यूज बढ़ते चले जा रहे हैं। इसे आरजू बानो और जानी बाबू ने गाया है। आप भी सुनें यह ट्रेंडिंग कव्वाली।

3) मैं भी रोजा रखूंगा
यह कव्वाली यूट्यूब पर 19वें नंबर पर ट्रेंडिंग में है। इसे अभी तक दो लाख से ज्यादा लोग सुन चुके हैं। इसे किसी बच्चे न गाया है और इस आवाज़ को खूब पसंद किया जा रहा है। पिछले साल अपलोड हुई इस कव्वाली पर खूब कमेंट भी हुए हैं।

4) जन्नत में बना लो घर
पिछले साल अपलोड की गई इस कव्वाली को दो लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। इस सूफियाना कव्वाली को सुनकर आप इसमें पूरी तरह खो जाएंगे। अब्दुल हबीब की आवाज सीधे आपके दिल में उतरती है।

Previous articleRamzan 2019 : रोजे के दौरान कमजोरी से बचाते हैं ये फूड्स – रमजान हेल्‍थ टिप्‍स
Next articleRamzan 2019 : पहले सर्दियों में अब गर्मियों में क्यों आते हैं रोजे