Ramzan 2019 : रोजे के दौरान कमजोरी से बचाते हैं ये फूड्स – रमजान हेल्‍थ टिप्‍स

0

रमजान हेल्‍थ टिप्‍स

  • सहरी या इफ्तार में हमेशा ध्यान दें कि कम तले हुई चीजें ही लें। सहरी में खास कर ऑयली चीजों को दूर रखें क्योंकि ऑयली चीजों को खाने से प्यास लगने की संभावना बढ़ जाती है।
  • सहरी के वक्त कोशिश करें कि प्रोटीन वाली डाइट ज्यादा लें और इसके साथ अधिक से अधिक फाइबर वाली चीजें लें। मल्टीग्रेन रोटी, छिलके सहित फल, अंडे, पनीर, चिकन आदि खाएं। कोशिश करें कि भूने और उबली ही चीजों को ज्यादा खाएं।
  • सहरी के समय कैफिन वाली चीजें लेने से बचें, क्योंकि चाय या कॉफ़ी आपके शरीर का पानी सोख लेती हैं और आपको बार-बार प्यास लग सकती है। यही नहीं कई बार पानी की कमी भी हो सकती है।
  • इफ्तार काफी लंबे अंतराल के बाद होता है इसलिए इस वक्त खाने की शुरुआत बहुत ही हल्की चीजों से करनी चाहिए। अगर आपने सीधे गरिष्ठ भोजन किया तो इससे आपको
  • इफ्तार की शुरुआत कभी भी बहुत ऑयली चीजों से न करें क्योंकि इससे आपको उल्टी या पेट की अन्य दिक्कत हो सकती है। सिरदर्द या एसिडीटी भी हो सकती है।

सहरी के वक्त हरी पत्तेदार सब्जियां और सलाद खूब खाएं। फाइबर आपको प्यास से भी बचाएगा और लंबे समय तक आपके पेट को भरा रखेगा। तन और मन स्वस्थ रहने पर ही आपका रोजा सफल हो सकता है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट पर विशेष ध्यान दें।

नोट: सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Previous articleRamzan 2019 Date & Time: जाने क्या होगा सहरी और इफ्तार का समय
Next articleRamzan 2019: रमज़ान के दिनों में जरूर सुनें यूट्यूब पर ट्रेंड हो रही ये कव्वाली