Realme C1 स्मार्टफोन बड़ी बैटरी और नॉच डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च

0

Oppo के स्वामित्व वाली कंपनी रियलमी ने अपने बजट स्मार्टफोन C1 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में नॉच डिस्प्ले व बड़ी क्षमता वाली बैटरी दी गई है। इसकी कीमत सिर्फ 6,999 रुपए है। इसे 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। ये ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा।

बैक पैनल पर मिलेगी ग्लॉसी फिनिश
इस स्मार्टफोन को यूनिबॉडी डिजाइन से बनाया गया है और इसके बैक पैनल पर ग्लॉसी फिनिश दी गई है। यह पहला एंट्री लेवल स्मार्टफोन है, जिसमें नॉच डिस्प्ले के साथ ड्यूल रियर कैमरा है।

Realme C1 के स्पेसिफिकेशन्स :

  • डिस्प्ले 6.2 इंच की नॉच फुल स्क्रीन डिस्प्ले
  • स्क्रीन रेजोल्यूशन 1440 x 720 पिक्सल्स
  • प्रोसेसर क्वालकोम स्नैपड्रैगन 450
  • रैम 2GB
  • इंटरनल स्टोरेज 16GB
  • ड्यूल कैमरा 13MP+2MP
  • फ्रंट कैमरा 5MP
  • ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलर OS 5.1
  • बैटरी 4230mAh
  • कनेक्टिविटी 4G LTE, ब्लूटूथ, वाई-फाई, माइक्रो USB पोर्ट और GPS
Previous articleन्यूयॉर्क में सुषमा ने PAK को लताड़ा, जैश-लश्कर को खत्म करना जरूरी
Next articleGATE 2019: परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी