RSS के सख्त खिलाफ थे पटेल, BJP के श्रद्धांजलि देने से खुशी होती है-प्रियंका गांधी वाड्रा

0

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें याद किया और भाजपा एवं आरएसएस पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि पटेल राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सख्त खिलाफ थे और आज सत्तारूढ़ पार्टी को उन्हें श्रद्धांजलि देते देख बहुत खुशी होती है। उन्होंने यह दावा भी किया कि भाजपा का अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि सरदार पटेल कांग्रेस के निष्ठावान नेता थे जो कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित थे।

पटेल जवाहरलाल नेहरू के क़रीबी साथी थे और आरएसएस के सख़्त खिलाफ थे। आज भाजपा द्वारा उन्हें अपनाने की कोशिशें करते हुए और उन्हें श्रद्धांजलि देते देख कर बहुत ख़ुशी होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस कदम से दो चीजें स्पष्ट होती हैं। पहला यह कि उनका अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं है। तक़रीबन सभी कांग्रेस से जुड़े थे। दूसरा, सरदार पटेल जैसे महापुरुष को एक न एक दिन उनके शत्रु भी नमन करने लग गए।

Previous articleसरदार पटेल का सपना बीजेपी ने किया पूरा-गृहमंत्री अमित शाह
Next articleपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर CM कमलनाथ ने किया नमन