स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर, एसओ के 477 पदों पर नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी है।
पद विवरण
पदों की संख्या-477 पद
पद का नाम
स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर, एसओ
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से BE/ B.Tech करने वाले और संबंधित फील्ड में अनुभव रखने वाले उम्मीदवार पदों के लिये आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि
इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2019 है।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिये आवेदन शुल्क 125 है।
चयन प्रक्रिया
फॉर्म भरने वाले योग्य उम्मदीवारों को भर्ती परीक्षा और इंटरव्यू में भाग लेना होगा। लिखित परीक्षा का वेटेज 70 फीसदी होगा और इंटरव्यू राउंड का 30 प्रतिशत। परीक्षा ऑनलाइन टेस्ट मोड में 20 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
सैलरी
जूनियर मैनेजर पद के उम्मीदवारों को 42,020 का वेतन प्राप्त होगा। वहीं मैनेजर स्केल II और III के उम्मीदवारों की सैलरी क्रमश: 45,950 और 51,490 होगी,जबकि सीनियर मैनेजर ग्रेड IV का वेतन 59,170 होगा।
ऐसे करें आवेदन
उपरोक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट sbi.co.in पर अप्लाई कर सकते है।
































































