दिल्ली के सीएम और एलजी के अधिकारों पर चल रही सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट के 3 जजों ने एक तरह से दिल्ली का बॉस मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को माना है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया और इसकी सराहना की है। सिसोदिया ने कहा कि अब उपराज्यपाल की मनमर्जी नहीं चलेगी क्योंकि हर फाइल उनको नहीं भेजनी पड़ेगी।
साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी। वहीं केजरीवाल ने कोर्ट के फैसले को लोकतंत्र और राज्य की जनता की जीत बताया।






























































