राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन 7 सितम्बर तक

0

सीहोर- (ईपत्रकार.कॉम) |राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का जिला स्तरीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आज संपन्न हुआ जिसमें जिले के मीडिया कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में सहायक संचालक श्रीमती गौतमी गोलाईल द्वारा 1 से 7 सितम्बर,2017 तक आयोजित राष्ट्रीय पोषण आहार सप्ताह के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की शुरूआत में पाव पाइंट प्रजेन्टेशन पर डॉ. मुकेश स्वर्णकार संभागीय न्यूट्रीशन इंटरनेशनल भोपाल द्वारा गीत के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी मीडिया कर्मियों को समझाया कि ग्रामीण क्षेत्र में जन जागरूकता लाने हेतु बचचे को सर्वप्रथम माँ का दूध पिलाने, 6 माह के बाद ऊपरी आहार शुरू करने, ऊपरी आहार में सावधानी बरतने एवं स्वास्थ्य व पोषण के संबंध में जानकारी दी। कार्यशाला में परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं मीडिया कर्मी उपस्थित थे।

आंगनवाडी स्तर की 1 से 7 तक की गतिविधियों के संबंध में श्रीमती सुष्मिता बिल्लौरे द्वारा विस्तार से समझाया एवं अंत में उन्होंने आभार प्रदर्शन भी किया।

Previous articleराजस्व अधिकारी राजस्व के प्रकरणों के निराकरण के प्रति गंभीर रहें एवं तीव्रगति से निराकृत करें-कलेक्टर
Next articleतेरा मुजरिम हूँ मुझे डूब के मर जाने दे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here