VoLTE सपोर्ट के साथ लांच हुआ एक्वा यंग 4G स्मार्टफोन

0

मोबाइल निर्माता कंपनी इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज में नए स्मार्टफोन को शामिल करते हुए एक्वा यंग 4G को लांच किया है। बेहतर स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के साथ भारत में लांच हुए इस स्मार्टफोन की कीमत 5,549 रुपए है। एक्वा यंग में 4G VoLTE सपोर्ट दिया गया है

इंटेक्स एक्वा यंग 4G के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5-इंच का एफडब्ल्यूवीजीए डिसप्ले,1.1गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर, 1GB रैम और 8GB इंटरनल मैमोरी दी गई है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 32GB तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 5MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 2,800MAh की बैटरी दी गई है। जो कि कंपनी के अनुसार 14 घंटे का टॉकटाइम और 200 घंटे का स्टैंडबाय टाइम दिया गया है।

Previous articleसरकार बनी तो माफ किए जाएंगे 1 लाख तक के सारे कर्जे: मायावती
Next articleमोबाइल दामों पर बजट का पड़ेगा असर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here