इन चीजों के इस्तेमाल से, बढ़ती है नकारात्मक उर्जा और परेशानियाँ

0

हर मनुष्य की अपनी एनर्जी होती है, जो हमारे आस-पास रहने वाली और हमारे द्वारा उपयोग की जाने वाली वस्तुओं को भी प्रभावित करती है | ऐसे में दूसरों की कुछ वस्तुओं का उपयोग करना हमारे लिए दुर्भाग्य और आर्थिक परेशानी का कारण बन सकती है | इसलिए ध्यान रखें कि दूसरों की वस्तुओं का उपयोग ना करें | वास्तु के अनुसार उनकी नकारात्मक-सकारात्मक चीजें उनकी उन चीजों के जरिए किसी को भी प्रभावित कर सकती हैं | इसलिए वास्तु के अनुसार दूसरों के इन चीजों को इस्तेमाल करने से पहले बचना चाहिए |आइए जानते हैं उनके बारे में

कपड़े
वास्तु के मुताबिक दूसरों के कपड़े पहनने से उसकी नकारात्मक ऊर्जा आप में आने लगती है |इसलिए दूसरों के कपड़े पहनने से बचना चाहिए |

घड़ी
हाथों में पहने जाने वाली घड़ी भी मनुष्य पर अच्छी-बुरी एनर्जी डालती है | दूसरों की घड़ी पहनने पर कामों में असफलता और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है|

बिस्तर
किसी अन्य व्यक्ति के बिस्तर या पलंग पर सोना भी वास्तु दोष माना जाता है | ऐसा करने से उस बिस्तर पर हमेशा सोने वाले लोगों के बीच लड़ाई-झगडे होते है और अन्य व्यक्ति को धन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ता है|

पेन
कभी भी किसी का पेन लें तो उसे जरूर लौटा दें | वास्तु के अनुसार कहा जाता है कि किसी के पेन से काम करके उसे तुरंत लौटा देना चाहिए | ऐसा न करने पर पैसों का नुकसान होता है |