मण्डला – ईपत्रकार.कॉम |कलेक्टर श्रीमति सूफिया फारूकी वली ने कहा है कि किसान उपार्जन के संबंध में तय तिथियों में ही आए ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देशित किया कि राशन के संबंध में अपात्र लोगों को हटाकर पात्र लोगों के नाम हितग्राही सूची में जोडे़ जाये।
कलेक्टर ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य दुकानों के लिए केवल 51 आवेदन प्राप्त हुये है, जबकि 128 दुकानें चिन्हित की जानी है। उन्होंने बताया कि इन दुकानों के लिए महिलाओं के स्वयं सहायता समूह को वरीयता दी जायेगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाईन है तथा चयन एसडीएम के माध्यम से किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए खाद्य विभाग से संपर्क किया जा सकता है। प्रक्रिया के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एन आर एल एम प्रभारी एवं डी पी एम को समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है।





























































