त्योहारों पर शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस तथा राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई

0

आगामी होली, रंग पंचमी तथा अन्य त्योहारों के अवसर पर जिले में शांति तथा कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस तथा राजस्व अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक सोमवार शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, अपर कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत बाकलवार, श्री सुनील पाटीदार, एसडीएम श्री राजेश शुक्ला, श्री हिमांशु प्रजापति, सुश्री कृतिका भिमावद, सुश्री मनीषा वास्कले, श्रीमती कामिनी ठाकुर, जिले के एसडीओ, पुलिस थाना प्रभारी, तहसीलदार आदि उपस्थित थे।

त्योहारों के मद्देनजर कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने निर्देशित किया कि असामाजिक तत्वों तथा बदमाशों पर सख्त निगरानी रखी जाए। छोटी सी घटना पर भी तत्काल संज्ञान लिया जाए। किसी भी घटना पर अधिकारी अपना वीडियो वर्जन जारी करें जिसमें घटना की स्पष्ट जानकारी हो। राजस्व तथा पुलिस अधिकारियों को सतत संयुक्त भ्रमण के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि रतलाम जिले में लगभग 1100 होलिका दहन स्थल हैं। संवेदनशील स्थलों की संख्या 100 से 125 तक है। चिन्हांकित संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कवरेज किया जाएगा जिससे कोई भी घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सके। उसी स्थान पर फ्लेक्स भी लगाया जाएगा जिस पर लिखा होगा कि आप सीसीटीवी निगरानी में है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सतत निरीक्षण करने, सतर्कता बरतने एवं चौकस रहने के निर्देश दिए। उन्होंने तेज गति से चलने वाले बाइकर्स पर भी सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने कहा कि होली तथा रंगपंचमी के दिवस पर सुबह से लेकर रात तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

Previous articleमुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रतिभावान बॉक्सिंग खिलाड़ियों को दी बधाई
Next articleरायसेन जिले की घटना दुखद, अपराधियों को मिलेगा कठोरतम दंड – मुख्यमंत्री श्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here