पटवारी भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों की हुई काउन्सलिंग

0

अनुपपुर – ईपत्रकार.कॉम |पटवारी भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन एवं काउंसलिंग आज 23 जून 2018 को ई-दक्ष केन्द्र में आयोजित की गई। काउंसलिंग में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को विभिन्न दस्तावेजों की मूल प्रति एवं स्वयं के द्वारा प्रमाणित संपूर्ण दस्तावेजों की छाया प्रति से मिलान की कार्यवाही हुई।

इन दस्तावेजों में स्नातक उपाधि की मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्राप्त डिग्री, आयु संबंधी प्रमाण पत्र (जन्म प्रमाण पत्र अथवा दसवीं बोर्ड की मार्कसीट), मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निःशक्त जनों हेतु निःशक्तता का प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिकों हेतु प्रमाण पत्र, निर्धारित प्रारूप में नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र शामिल है।

Previous articleकेन्द्रीय मंत्री ने देश के 41 स्वच्छ शहरों को दिया स्वच्छता सम्मान
Next articleजरहा, नयागांव, रहठा एवं बेलसरा ग्राम में प्रशासन पहुचा