युद्ध लड़ने और उसे जीतने के लिए तैयार रहे चीनी सेना: शी जिनपिंग

0

लगातार दूसरी बार चीन के राष्ट्रपति बने शी जिनपिंग ने अपनी सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है. जिनपिंग ने चीनी सैन्य बलों को उनकी संघर्ष क्षमताओं और युद्ध की तैयारी सुधारने के निर्देश दिए हैं.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव और केंद्रीय सैन्य आयोग (CMC) के प्रमुख शी ने आयोग के संयुक्त सैन्य कमान का निरीक्षण करने के दौरान यह टिप्पणी की.

शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने शी जिनपिंग का बयान दिखाया जिसमें उन्होंने कहा कि सैन्य बलों को लड़ने और युद्ध में जीतने के लिए तैयार करने के लिए CMC को उनका नेतृत्व करना चाहिए. साथ ही पार्टी और लोगों द्वारा सौंपे गए नए युग के मिशन और कार्यों का भार उठाना चाहिए. गौरतलब है कि सीएमसी 23 लाख सैनिकों वाली विश्व की सबसे बड़ी सेना पीएलए की शीर्षस्थ कमान है.

 हाल के दिनों में दूसरी बार जिनपिंग ने चीनी सेना को लेकर ऐसी टिप्पणी की है. जिनपिंग का यह बयान भारत के लिए भी खास है क्योंकि हाल ही में डोकलाम में भारतीय सेना और चीनी सेना आमने-सामने थी. इसके अलावा साउथ चाइना सी पर तो काफी समय से ही चीन का कई देशों के साथ तकरार चल रही.
Previous articleगुजरात का चुनाव सत्य और असत्य के बीच की लड़ाई है- राहुल गांधी
Next articleभारत और चीन दोनों के सैनिक डोकलाम में मौजूद हैं लेकिन वे आमने-सामने नहीं हैं-जनरल बिपिन रावत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here