धार – (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर श्री श्रीमन् शुक्ला के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रवीन्द्र चौधरी ने आज 12 सितम्बर 2017 को जिला पंचायत सभाकक्ष में जनसुनवाई की। जनसुनवाई में एडीएम श्री डी के नागेन्द्र, एसडीएम सुश्री मित्तल भी सहयोग किया। सीईओ श्री चौधरी ने जनसुनवाई में आए आवेदनों की समय सीमा तय कर संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देशित किया। साथ ही कुछ आवेदनों पर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर निराकरण करवाए गए।
मंदिर में बाउण्ड्रीवाल व जिर्णोद्धार करवाने की मांग
जनसुनवाई में धार नागचन्द्रेश्वर महादेव मंदिर निवासी पं. महेन्द्र पिता श्री गणेश जोषी ने आवेदन दिया कि माण्डव नाका के पास एक प्राचीन नागचंदेश्वर महादेव मंदिर स्थित हैं। मंदिर में एक प्राचीन बावड़ी है जो पूर्ण रूप से जीर्णशीर्ण हो चुकी है। आवेदक ने बताया कि मंदिर की कोई बाउण्ड्रीवाल भी नही है व दिवारे भी बहुत पुरानी है, जिससे हर समय हादसा होने व चोरी का खतरा बना रहता है। उन्होने निवेदन किया कि मंदिर की बाउण्ड्रीवाल व जीर्णोद्धार का कार्य करवाया जाए। इस मामले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री चौधरी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।
बील राशि माफ करने की मांग
जनसुनवाई में नागदा के किसान मोहल्ला निवासी श्री भेरूलाल पिता लालजी ने आवेदन दिया कि उनके घर में उनके नाम से विद्युत कनेक्शन है। आवेदक ने बताया कि उनका मीटर करीब 7-8 माह से बंद पडा है जिसकी सूचना उन्होने विद्युत मंडल कानवन में कर दी थी। किन्तु उनका मीटर आज दिनांक तक नही बदला है। विद्युत मंडल द्वारा उन्हे 6 हजार 910 रूपये का बील दिया गया है। उन्होने बताया कि वे अंत्यंत गरीब परिवार के बीपीएल कार्डधारक है। उन्होने निवेदन किया कि उनका विद्युत बील माफ किया जाकर नया मीटर लगवाया जाए। इस मामले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री चौधरी ने विद्युत वितरण कम्पनी को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।
राशि दिलवाने मांग
जनसुनवाई में तहसील मनावर के ग्राम कलाल्दा निवासी श्री रामसिंह पिता श्री बांगा ने आवेदन दिया कि उनके द्वारा ग्राम पंचायत कलाल्दा में तलाई निर्माण के लिए उनका टेक्टर किराये पर लिया था। आवेदक ने बताया कि कि उनके टेक्टर का किराया 55 हजार रूपये हुआ था। उनके द्वारा वर्ष 2014 में टेक्टर किराए पर दिया था कार्य पूर्ण होने के बावजूद आज दिनांक तक उनकी राशि का भुगतान नही किया गया है। ग्राम पंचायत में राशि के बारे में बोलने पर टाल मटोल किया जा रहा है। उन्होने निवेदन किया कि उनके टेक्टर के किराए की राशि का भुगतान करवाया जाए। इस मामले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री चौधरी ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनावर को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।
पट्टा दिलवाने मांग
जनसुनवाई मनावर तहसील के ग्राम फुलतलाई निवासी श्री अकलेश पिता श्री शेरसिंह ने आवेदन दिया कि ग्राम फुलतलाई के वार्ड क्र.1 के स्थाई निवासी होकर एक ग्राम में एक कच्चे मकान में निवास कर रहे है। आवेदक ने बताया कि उनके नाम से बीपीएल कार्ड भी बना हुआ है। उनके पास मकान का पट्टा नही होने के कारण वे शासन की योजना का लाभ नही ले पा रहे है। उन्होने निवेदन किया कि उनके मकान का पट्टा दिया जिससे व शासन की योजना का लाभ प्राप्त कर सके। इस मामले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री चौधरी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनावर को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।































































