सीहोर – (ईपत्रकार.कॉम) |महिला एवं बाल विकास विभाग सीहोर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जावेगा। जिसमें जिला/परियोजना/सेक्टर तथा ग्राम स्तर पर दिनांक 7 से 12 मार्च तक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
इसी क्रम में 8 मार्च,19 को जिला स्तरीय कार्यक्रम महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय सीहोर में महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें विभिन्न क्षेंत्रों में उल्लेखनीय तथा प्रशंसनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जावेगा।






























































