आज अमित शाह का ममता बनर्जी के गढ़ में शक्ति प्रदर्शन

0

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह स्वस्थ होने के बाद संगठन के कार्यों में सक्रिय हो गए हैं। वह आज से दो दिनों के प्रवास पर पश्चिम बंगाल जा रहे हैं जहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भाजपा के मीडिया विभाग के प्रमुख अनिल बलूनी ने बताया कि शाह मंगलवार को दोपहर 01:30 बजे मालदा के मालदा शाहपुर बाईपास खेल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा प्रमुख अगले दिन 23 जनवरी 2019, बुधवार को झारग्राम के झारग्राम गढ़ सालबोनी में आयोजित विशाल जन-सभा को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि 19 जनवरी को ममता ने कोलकाता में महारैली की थी। ममता की इस महारैली में 20 दलों के नेता एकजुट हुए थे। लोकसभा चुनाव के लिए मोदी विरोधी दल एकजुट हो रहे हैं। जहा एक तरफ कांग्रेस ने महागठंबधन का ऐलान किया तो वहीं उत्तर प्रदेश में बसपा और सपा के बीच गठबंधन हुआ है।

Previous articleICC अवॉर्डः वनडे और टेस्ट में ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ बने विराट कोहली
Next articleजम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को किया ढेर