आज रन फार यूनिटी दौड़ का आयोजन

0

सीधी – ईपत्रकार.कॉम |कलेक्टर दिलीप कुमार ने टी.एल पत्रों के प्रगति की समीक्षा के दौरान समस्त जिला अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सी.एम. हेल्पलाइन समाधान आनलाइन और जनसुनवाई के प्रकरणों का एल-1 स्तर के दौरान ही गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें। निराकरण करने के प्रति वे पूर्ण गम्भीरता बरते और किसी भी हालत में एल-1 स्तर के शिकायतों को एल-2, एल-3 में जाने के पूर्व ही निराकरण कर दें।

बैठक में अपर कलेक्टर डी.पी. वर्मन, एस.डी.एम. चुरहट, अर्पित वर्मा, एस.डी.एम. सिहावल, बी.पी. पाण्डेय, एस.डी.एम. मझौली अखिलेश सिंह कुसमी अनुराग तिवारी, डिप्टी कलेक्टर अरविन्द झा, आ.के. सिन्हा, सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

इन्द्रधनुष कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाय- कलेक्टर दिलीप कुमार ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.बी. सिंह को निर्देश दिये कि इन्द्रधनुष कार्यक्रम का अगला चरण 7 नवम्बर से 18 नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा है। पालक अपने 0 से 2 वर्ष के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का अनिवार्य रूप से टीकारण करवायें इसके लिए आवश्यक है कि जनजागरूकता एवं व्यापक प्रचार प्रसार किया जाय इस हेतु इन्द्रधनुष कार्यक्रम से सम्बन्धित फलैक्सी तैयार करवाकर मुख्य नगरों एवं कस्बों में लगाई जाय तथा दीवार लेखन किया जाय।

एकता दौड आज होगी- कलेक्टर श्री कुमार ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिन एकता दौड़ का आयोजन किया जायेगा। प्रातः 7:45 बजे उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में समस्त जिला अधिकारी अनिवार्य रूप से रन फॉर यूनिटी दौड में शामिल होने के लिए उपस्थित रहेंगे। दौड़ उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण से प्रारम्भ होकर सम्राट चौराहा, अस्पताल चौराहा होते हुए पूजा पार्क एवं उत्कृष्ट विद्यालय में आकर समाप्त होगी।

Previous articleआतंकवाद और कट्टरवाद जैसी चुनौतियों का सामना पूरा विश्व कर रहा है -राजनाथ
Next articleकलेक्टर श्री खाडे ने लाल परेड पर होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here