जन सुनवाई में 165 आवेदन प्राप्त

0

सीधी- (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर दिलीप कुमार की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में आयोजित जन सुनवाई में आज 165 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदकों को उनके आवेदन पत्र की पावती दी गई। कलेक्टर ने आवेदन पत्रों के निराकरण हेतु सम्बन्धित जिला अधिकारियों को प्रेषित कर दिया है।

जन सुनवाई में प्राप्त हुए आवेदन पत्रों में ट्रान्शफार्मर सुधरवाने, पात्रता पर्ची दिलवाने, ऋणपुस्तिका दिलवाने, गरीबी रेखा में नाम जोडने, प्रधानमंत्री आवास दिलवाने, वृद्धावस्था पेन्शन, विकलांग पेन्शन स्वीकृत करने, सीमांकन कराने तथा जमीनी विवाद निपटाने के आवेदन प्राप्त हुए।

Previous articleविश्व हृदय सप्ताह के अंतर्गत पुरस्कार वितरण
Next articleजन सुनवाई में 270 लोगों ने सुनाई अपनी समस्याएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here