आतंकी के जनाजे में दिखा हिजबुल का डिवीजनल कमांडर रियाज नाइकू

0

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए आतंकी शारिक अहमद के जनाजे में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के शीर्ष कमांडर रियाज नाइकू सहित कई आतंकियों ने हिस्सा लिया।

जनाजे में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए डिवीजनल कमांडर रियाज नाइकू ने कहा कि कश्मीर के आजादी आंदोलन को बदनाम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अलकायदा और आई.एस.आई. एस. के साथ हमारे आंदोलन को जोडऩे का प्रयास, आंदोलन को बदनाम करना है।  इससे पहले आतंकी शारिक के जनाजे के दौरान लोगों ने इस्लाम समर्थक नारेबाजी की। बता दें कि रियाज नाइकू ए प्लस प्लस श्रेणी का आतंकी है जो पिछले काफी समय से वांटेड है।

Previous articleपाकिस्तान ने राजौरी में किया सीजफायर का उल्लंघन
Next articleभाजपा में है आंतरिक लोकतंत्र : शाह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here