पाकिस्तान ने राजौरी में किया सीजफायर का उल्लंघन

0

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों पर पाकिस्तानी सेना ने रात गोलीबारी कर सीजफायर का उल्लंघन किया।

राजौरी के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया, ‘पाकिस्तानी सेना ने आज रात साढ़े दस बजे राजौरी जिले के नौशेरा की बाबा खोरी पट्टी पर नियंत्रण रेखा पर हल्के हथियारों और एमएमजी (मध्यम मशीन गन) का इस्तेमाल करके संघर्ष विराम का उल्लंन किया।’

जून में संघर्ष विराम उल्लंघन की 23 घटनाएं, बीएटी का एक हमला और पाकिस्तान द्वारा घुसपैठ की दो कोशिशें हुई थी जिसमें तीन जवानों सहित चार लोगों की मौत हुई थी और 12 लोग जख्मी हुए थे।

वहीं, जुलाई में जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा संर्ष विराम उल्लंन की टना में नौ सैनिकों सहित 11 लोगों की मौत हुई थी और 18 जख्मी हुए थे।

Previous articleनॉर्थ कोरिया को लेकर चीन पर बरसे ट्रंप, बोले- हमारे लिए कुछ नहीं किया
Next articleआतंकी के जनाजे में दिखा हिजबुल का डिवीजनल कमांडर रियाज नाइकू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here