आमजनों की समस्याओ के निदान हेतु अधिकारी एवं अधीनस्थ अमला गंभीर, संवेदनशील होकर निराकृत करें– कलेक्टर श्री सिंह

0

विदिशा – ईपत्रकार.कॉम |नवागत कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्ट्रेट की सभाकक्ष में जिलाधिकारियों की बैठक आहूत कर उनसे कहा कि आमजनों की समस्याओ के निदान हेतु अधिकारी एवं अधीनस्थ अमला गंभीर, संवेदनशील होकर निराकृत करें। उन्होंने आवेदकों से मधुर व्यवहार, बर्ताव करने के निर्देश दिए है।

नवागत कलेक्टर श्री केव्ही सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि बिना अनुमति के मुख्यालय ना छोड़े, कार्य पूर्ण करने की टाइम लाइन स्वंय निर्धारित कर उस अवधि में पूर्ण करें, अपडाउन की प्रथा को परित्याग करें, प्रमाणिकता जानकारी ही प्रस्तुत करें। उन्होंने केन्द्रीय एवं राज्य स्तरीय योजनाओं के क्रियान्वयन में बरती जाने वाली पूर्ण पारदर्शिता का परिपालन करने की हिदायत देते हुए कहा कि नीति आयोग के मापदण्डो पर जिला पूर्ण रूपेण खरा उतरे इसके लिए आयोग के मापदण्डों का क्रियान्वयन समयावधि के पूर्व पूरा कराया जाना है इसमें किसी प्रकार की कोई कोर कसर छोडी नही जाएगी।

लघु समीक्षात्मक बैठक में कलेक्टर के द्वारा जिले में अब तक सूखाराहत के तहत प्राप्त राशि और उसका वितरण, उपार्जन कार्यो के तहत क्रय स्कंध और उनका परिवहन तथा किसानों को भुगतान एवं खरीफ बीमा राशि गाइड लाइन अनुसार हितग्राहियों को पट्टो का वितरण इत्यादि की गहन समीक्षा कलेक्टर द्वारा की गई।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री एचपी वर्मा, एसडीएम श्री रविशंकर राय, संयुक्त कलेक्टर श्री आरडीएस अग्निवंशी समेत समस्त एसडीएम, जनपदों के सीईओ, निकायों के अधिकारी और विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी मौजूद थे।

Previous articleव्यापार संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष ने ली व्यापारियों की बैठक
Next articleमंत्री श्री कुशवाह ने वार्ड 49 में किया यात्रा का समापन