आमिर खान बॉलिवुड के नए राजकपूर : ऋषि कपूर

0

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने कुश्ती पर आधारित फिल्म ‘दंगल’ में आमिर के अभिनय की तारीफ करते हुए उन्हें बॉलिवुड का नया राज कपूर कहा है। ‘दंगल’ 23 दिसंबर को रिलीज हुआ था। फिल्म में आमिर खान ने महावीर सिंह फोगाट के रूप में दमदार भूमिका निभाई है, जो अपनी पत्नी और पूरे गांव के लोगों की मर्जी के खिलाफ जाकर अपनी बेटियों गीता और बबीता को कुश्ती में प्रशिक्षित करता है।

ऋषि ने ट्विटर के जरिए आमिर की प्रशंसा करते हुए उनकी तुलना अपने दिवंगत पिता और महान अभिनेता व निर्माता से की। ऋषि कपूर ने ट्वीट किया, ‘आमिर खान मैंने ‘दंगल’ देखी। मेरे लिए आप हमारे समय के अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, शोमैन के रूप में नए राज कपूर हैं। बिल्कुल अद्भुत। भगवान आपका भला करे।’

नितेश तिवारी निर्देशित ‘दंगल’ की सभी तारीफ कर रहे हैं और रिलीज होने के महज आठ दिनों में ही फिल्म ने 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। डिज़्नी इंडिया द्वारा निर्मित इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 216.12 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Previous articleतेज दिमाग पाने के लिए खाएं ये आहार
Next articleघर-दुकान में करें ये काम, दुर्भाग्य सौभाग्य में होगा परिवर्तित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here