आरएसएस के खिलाफ बोलने से मेरी ही पार्टी के लोग मना करते हैं-दिग्विजय सिंह

0

बहुचर्चित लोकसभा सीट भोपाल से प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को गोविंदपुरा विधासनभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। राजधानी में आरएसएस मुख्यालय की सुरक्षा वापस लगाए जाने के एक सवाल पर उन्होंने चुपी तोड़ते हुए कहा कि संघ के खिलाफ बोलने से उनकी पार्टी के लोग ही मना करते है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि धर्म से राजनीति होनी चाहिए, लेकिन भाजपा राजनीति के लिए धर्म का सहारा लेती है। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि आरएसएस के खिलाफ बोलने से मेरी ही पार्टी के लोग मना करते हैं। मैं कहता हूं क्यों न बोलूं आरएसएस के खिलाफ..क्या इन्होंने ही हिंदुओं का ठेका लिया है..इन ठगों से ज्यादा बेहतर हिंदू तो हम हैं। मुझ पर उंगली उठाने वाले आरएसएस और भाजपा इस बात का जबाव दें..किस-किस ने नर्मदा परिक्रमा की है?

गोविंदपुरा क्षेत्र के बारे में उन्होंने कहा कि यहां सालों से भाजपा का कब्जा है, लेकिन क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुए। भाजपा को जिताया जरूर पर मिला कुछ नहीं। बीएचईएल भी कांग्रेस की देन है। नेहरूजी ने बीएचईएल को आधुनिक भारत का मंदिर कहा था। भाजपा इन सरकारी उपक्रमों को खत्म करने का काम कर रही है।

Previous articleडोनाल्ड ट्रंप ने टैक्स को लेकर भारत पर साधा निशाना,बोले भारत है ‘टैरिफ किंग’
Next articleजाने कौन है यह अनजान शख्सियत