इंस्पेक्टर के पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन

0

मंडी इंस्पेक्टर के लिए 284 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए इच्छुक ग्रेज्युएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 26 दिसंबर 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए upsssc.gov.in पर लॉग इन करें।

मंडी इंस्पेक्टर बनने के लिए उम्मीदवार को ग्रेज्युएट होने के साथ कुछ अन्य स्किल जरूरी हैं। उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेज्युएशन के साथ हिंदी आशुलिपि में 80 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टंकण में 30 शब्द प्रति मिनट की गति अनिवार्य है। विस्ततृ जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयु सीमा:
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 01 जुलाई 2018 को 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।

वेतनमान:
5,200 से 35,400 रुपए प्रति माह। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों 200 रुपए का शुल्क लिया जाएगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 80 रुपए वेतनमान के रूप में दने पड़ेगा।

कैसे करें आवेदन:
इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आखिरी तारीख से पेहले ऑनलाइन आवदन कर सकतेहैं।

चयन प्रक्रिया:
चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

Previous articleकेजरीवाल सरकार का प्रस्ताव कहा – पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लिया जाना चाहिए
Next articleभारत में Xiaomi ने लांच की डिजिटल पेमेंट सर्विस Mi Pay