इलेक्शन के कारण लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लाई जाये तेजी-अपर कलेक्टर श्रीमती राठौर

0

बड़वानी – ईपत्रकार.कॉम |इलेक्शन के कारण लंबित राजस्व लक्ष्यों को आगामी फरवरी माह तक हर-हाल में प्राप्त किया जाये। इसके लिए जगह-जगह राजस्व शिविरों का भी आयोजन किया जाये। हल्केवार, राजस्व रिकार्ड को अद्यतन करवाने की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के राजस्व अधिकारी की हैं अतः वे संबंधित पटवारी के कार्यो की सतत् समीक्षा करे, जिससे रिकार्ड शुद्धता पूर्वक अद्यतन रहे।

अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर ने गुरूवार को जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में प्रत्येक राजस्व अधिकारियों के कार्यो की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिये।

बैठक के दौरान समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अविवादित नामांतरण-बंटवारे के प्रकरण किसी भी स्थिति में लंबित न रहे, यह सुनिश्चित किया जाये।

बैठक के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर ने आयसीएमएस, प्रकरणों का पंजीयन, अपील प्रकरण, राजस्व के डायवर्शन, सीमांकन, नजूल लीज का नवीनीकरण, भू-राजस्व, नजूल एवं अन्य मदों की वसूली, बैंकों के आरआरसी एवं कलेक्टर न्यायालय द्वारा आरोपित अर्थदण्ड की वसूली, मोबाईल गिरदावरी, सीएम हेल्प लाईन में दर्ज प्रकरणों का निराकरण, लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत अविध बाह्य प्रकरणों पर कार्यवाही, जाति प्रमाण पत्रों का बनना, लंबित जाति प्रमाण पत्रों का सत्यापन, उच्च न्यायालय एवं अन्य न्यायालयों में लंबित प्रकरण, अनुकंपा नियुक्ति, समयमान वेतनमान, लंबित पेंशन स्व-तत्वों के भुगतान की भी समीक्षा की गई।

बैठक में एसडीएम बड़वानी श्री अभयसिंह ओहरिया, राजपुर श्री वीरसिंह चौहान, सेध्ंावा श्री बीएस कलेश, पानसेमल श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंशु जावला, डिप्टी कलेक्टर श्री घनश्याम धनगर सहित समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

Previous articleकलेक्टर श्री छोटे सिंह ने किया लहार क्षेत्र का निरीक्षण
Next articleमहिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की सघन समीक्षा