कलेक्टर श्री छोटे सिंह ने किया लहार क्षेत्र का निरीक्षण

0

भिण्ड  – ईपत्रकार.कॉम |कलेक्टर श्री छोटे सिंह ने आज लहार क्षेत्र का निरीक्षण किया। जिसके अंतर्गत कलेक्टर श्री सिंह ने मिहोना से दबोह पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने हाइवे अथॉरिटी के अधिकारीयों को गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण समय सीमा में करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने दबोह स्थित खाद गोदाम पर यूरिया वितरण का जायजा लिया साथ ही उन्होंने डी डी ए को निर्देशित किया कि सभी शासकीय खाद वितरण केंद्रों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए जिससे खाद वितरण में सहूलत हो।

कलेक्टर श्री सिंह ने सिविल अस्पताल लहार का निरीक्षण भी किया। इस दौरान सीएमएचओ भिण्ड डॉ. जेपीएस कुशवाह भी उनके साथ थे। सिविल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने मैटर्निटी वार्ड,पोषण पुनर्वास केंद्र, ऑपेरशन थिएटर, दवा वितरण एवं भंडार का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने अस्पताल के अंदर अवैध चाय दुकान को हटाने के निर्देश तहसीलदार भिण्ड को दिए।

कलेक्टर श्री छोटे सिंह ने भिण्ड स्थित पांडरी में आवारा घूम रही गायों द्वारा फसल बर्बाद करने की समस्या से परेशान किसानों की बात सुनी। कलेक्टर श्री सिंह ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि उनकी परेशानी को जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने वहां गौ शाला हेतु भूमि चिन्हांकित करने के निर्देश पटवारी को दिए। कलेक्टर श्री छोटे सिंह ने भीकमपुरा लहार में भी गौ शाला हेतु विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर उनकी स्थिति जानी

Previous articleविद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के प्रयास करें – कलेक्टर
Next articleइलेक्शन के कारण लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लाई जाये तेजी-अपर कलेक्टर श्रीमती राठौर