उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री द्वारा नवनिर्मित परिवहन कार्यालय भवन जनता को समर्पित

0

गुना – ईपत्रकार.कॉम |उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जन शिकायत निवारण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने आज यहां तीन करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।

श्री पवैया ने कार्यालय भवन के अन्दर जाकर कक्षों का अवलोकन किया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक श्री पन्नालाल शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अर्चना चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सलूजा, कलेक्टर श्री राजेश जैन, पुलिस अधीक्षक श्री निमिष अग्रवाल, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

Previous articleमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
Next articleप्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने किया ध्वाजारोहण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here