आत्मनिर्भर बनाने चल रहे हैं प्रशिक्षण कार्यक्रम

0

गुना – ईपत्रकार.कॉम |महिला बाल विकास अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी अनुसार गुना में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले की बालिकाओं एवं महिलाओं को पुलिस प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग क्लासेस पीजी कॉलेज में अक्टूबर 2017 से चलाई जा रही है। जिसमें सुश्री रिचा पाण्डे, श्री दिनेश चंदेल सहा.संचालक महिला एवं बाल विकास। श्री आशीष चतुर्वेदी फूड इनपेक्टर, श्री ह्रदेश भार्गव सामाजिक कार्यकर्ता महिला एवं बाल विकास विभाग अपना सहयोग दे रहे हैं।

इसके साथ ही बाल सम्प्रेक्षण गृह गुना में निवासरत बालकों को जन शिक्षण संस्थान एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के सहयोग से 10 मई 2018 से इलेक्ट्रोनिक उपकरणों को सुधारने का 90 दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक श्री पुष्कर लोधा द्वारा दिया जा रहा है। जिससे बालक सम्प्रेक्षण गृह से निकलकर अपना स्वयं का व्यवसाय कर सकें।

Previous articleमध्यप्रदेश सरकार शहरी और ग्रामीण क्षेत्र पर समान रूप से ध्यान दे रही है- मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र
Next articleजिस तेजी से अतिक्रमण हटाये गये है उसी तेजी से निर्माण कार्य समय पर पूरे हो- कलेक्टर