एसडीएम श्री तेजस्वी को भोपाल में मुख्यमंत्री ने दिया “मुख्यमंत्री उत्कृष्टता सम्मान”

0

ग्वालियर – ईपत्रकार.कॉम |प्रदेश में चलाए गए राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत ग्वालियर संभाग में सर्वाधिक राजस्व वसूली करने और वेशकीमती शासकीय भूमि को भू माफियाओं से मुक्त कराने के लिये ग्वालियर में पदस्थ एसडीएम श्री महिप तेजस्वी को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में “मुख्यमंत्री उत्कृष्टता सम्मान” से सम्मानित किया। भोपाल में मध्यप्रदेश के 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंत्रालय प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के मुख्य सचिव श्री बी पी सिंह सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

श्री महिप तेजस्वी को यह पुरस्कार एक वित्तीय वर्ष में साढ़े चार करोड़ रूपए से अधिक की राजस्व वसूली करने तथा लगभग 500 करोड़ रूपए से अधिक की वेशकीमती शासकीय जमीन को भू-माफियाओं से मुक्त कराकर पुन: शासकीय अभिलेख में दर्ज कराने के लिये दिया गया है। श्री महिप तेजस्वी 2010 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं तथा वर्तमान में नवम्बर 2014 से ग्वालियर जिले में पदस्थ हैं। उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिये राज्य सरकार द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है।

Previous articleराज्य मंत्री श्री सारंग द्वारा ध्वजारोहण किया गया
Next articleमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सार्वजनिक समारोह आयोजित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here