मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सार्वजनिक समारोह आयोजित

0

अशोकनगर – ईपत्रकार.कॉम |मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर आज स्थानीय संजय स्टेडियम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बाई साहब यादव ने ध्वजारोहण कर 62वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह का मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ किया। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के पश्‍चात राष्ट्रगान हुआ। साथ ही पुलिस बल के जवानों द्वारा सलामी दी गई। मुख्य अतिथि की सहमति पर अपर कलेक्‍टर श्री ए.के.चांदिल द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। साथ ही सभी उपस्थितजनों  को मध्यप्रदेश विकास का संकल्प दिलाया गया। सभी ने संकल्प लिया कि ‘मैं सत्य निष्ठा से यह संकल्प लेता/लेती हूं कि अपने मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दूंगा/दूंगी। मैं यह भी प्रतिज्ञा करता/करती हूं कि समार्पित भाव से समृद्ध प्रदेश के निर्माण तथा समाज के सभी वर्गो के कल्याण के लिये कार्य करता रहूंगा/करती रहूंगी। मुख्य समारोह में सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं द्वारा मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मध्‍यप्रदेश विकास पर आधारित नये भारत का धकड़ता दिल लघु फिल्‍म का प्रदर्शन एल.ई.डी.के माध्‍यम से किया गया।

सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्‍तुति

      समारोह में सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में शासकीय उत्‍कृष्‍ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय के छात्रों द्वारा गणेश वंदना, स्वामी विवेकानंद स्कूल की छात्राओं द्वारा स्‍वच्‍छता एवं पर्यावरण पर आधारित नृत्‍य नाटिका, शासकीय कन्‍या उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा राष्‍ट्रीय भक्ति से ओतप्रोत रंगारंग नृत्‍य, तारासदन सीनियर सेकेण्‍ड्रीस्‍कूल के छात्र छात्राओं द्वारा महिला सशक्किरण पर आधारित कार्यक्रम, हार्डी कन्‍वेंट स्‍कूल के बच्‍चों द्वारा सांस्‍कृतिक कार्यक्रम की  मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले सम्‍मानित

       समारोह में मुख्‍य अतिथि द्वारा शासन की प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास मिशन एवं स्‍वच्‍छ भारत मिशन अंतर्गत जिले में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी सहित सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों को सम्‍मान पत्र देकर सम्‍मानित किया गया।

सांस्‍कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्‍कूल सम्‍मानित

        समारोह के सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत करने वाले विभिन्‍न स्‍कूलों के बच्‍चों को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा एक-एक हजार रूपए की राशि देकर सम्‍मानित किया गया। सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की श्रेणी में स्‍वामी विवेकानंद हायरसेकण्ड्री स्‍कूल को प्रथम, तारा सदन हायर सेकण्‍डरी स्‍कूल को द्वतीय, शासकीय कन्‍या उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय को तृतीय, शासकीय उत्‍कृष्‍ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय चतुर्थ तथा हार्डी कन्‍वेंट स्‍कूल को पांचवा स्‍थान प्राप्‍त हुआ। अंत में वंदे मातरम् गीत गायन  के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री गोपीलाल जाटव, नगरपालिका अध्‍यक्ष श्रीमति सुशीला साहू, पुलिस अधीक्षक श्री डी.एस.भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री ए.के.चांदिल, मंडी अध्‍यक्ष श्री अजयप्रताप सिंह यादव, भाजपा जिलाध्‍यक्ष श्री जयकुमार सिंघई, नगरपालिका उपाध्‍यक्ष श्री हरवीर सिंह रघुवंशी, एस.डी.एम.श्री अखिलेश जैन, तहसीलदार श्री सूर्यकांत त्रिपाठी, जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारी, पत्रकार, शिक्षक-शिक्षिकायें, छात्र-छात्रायें और बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन उच्च श्रेणी शिक्षक श्री महेन्द्र कुमार जैन द्वारा किया गया।

Previous articleएसडीएम श्री तेजस्वी को भोपाल में मुख्यमंत्री ने दिया “मुख्यमंत्री उत्कृष्टता सम्मान”
Next articleखेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती सिंधिया ने किया ध्वजारोहण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here