ऐसे महाकुंभ के साक्षी बने जहाँ जाने की सब रखते इच्छा

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास पर सिंहस्थ स्नान के लिये जा रहे दृष्टिहीन कल्याण संघ के दिव्यांग सदस्यों और उनके परिजनों को रवाना किया। ये दिव्यांग सिंहस्थ में स्नान और दर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे ऐसे महाकुंभ के साक्षी बन रहे हैं जहाँ जाने की सबकी इच्छा है। इस बार के सिंहस्थ महाकुंभ में लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन उज्जैन आ रहे हैं। भीड़ को देखते हुए उनके लिये अलग घाट पर स्नान की व्यवस्था की गई है। क्षिप्रा का पवित्र जल तन और मन को पवित्र करेगा। उन्होंने कहा कि महाकाल की कृपा सब पर बनी रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिंहस्थ दर्शन के लिये जा रहे दिव्यांगों से हाथ मिलाकर उन्हें शुभकामनाएँ दी।

इस दौरान सचिव सामाजिक न्याय श्री मनोहर अगनानी और संचालक श्री अजित कुमार भी उपस्थित थे।

Previous articleमारुति सुजुकी की अबतक की सबसे सस्ती कार
Next articleसिंहस्थ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संतों को परोसा सुस्वादु भोजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here