कमिश्नर एवं कलेक्टर ने किया विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न मॉडलों का अवलोकन

0

शहडोल – ईपत्रकार.कॉम |कमिश्नर शहडोल संभाग श्री जे.के. जैन एवं कलेक्टर श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने आज इंस्पायर अवार्ड योजना के अन्तर्गत संभागीय मुख्यालय शहडोल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न मॉडलों का अवलोकन किया तथा छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किये गये मॉडलों की सराहना की।

विज्ञान प्रदर्शनी में सुगम बोर्ड, डिजिटल इंडिया में स्वच्छ भारत, वाटर हार्वेटिंग में मछली पालन, जूते से बिजली का उत्पादन, मानव पाचन तंत्र, स्टीम पावर जनरेटर, पवन चक्की, सौर्य ऊर्जा, हाइड्रोफोनिक मॉडल, मैगनेटिक टरबाईन, वर्षा जलसंग्रह के विभिन्न उपयोग, जल शुद्धीकरण संयत्र, बगैर मिट्टी के जल में खेती के मॉडलों का अवलोकन किया तथा मॉडलों की सराहना की।

Previous articleकृषकों एवं कृषि वैज्ञानिकों के बीच इंटरफेस कार्यक्रम सम्पन्न
Next articleमुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने नागरिकों को दी नए साल की शुभकामनाएं