अनुपपुर – (ईपत्रकार.कॉम) |मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान रेडियों कार्यक्रम दिल से के माध्यम से प्रदेश के आमजनों से सीधा संवाद करते है। 8 अक्टूबर 2017 की शाम 6 बजे प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महिला विषयक मामलों और शासन की प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे।
दिल से कार्यक्रम का प्रसारण प्रदेश के सभी आकाशवाणी केन्द्रो से एक साथ रिले होगा।





























































