कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

0

देवास – ईपत्रकार.कॉम |कलेक्टर आशीष सिंह और पुलिस अधीक्षक अंशुमान सिंह ने आज करनावद में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां के सभी मतदान केंद्र देखें तथा मतदान केंद्रों में दीवार पर मतदान केंद्र संबंधी जानकारी स्पष्ट तौर पर लिखने के निर्देश दिए।

सभी मतदान केंद्रों में टॉयलेट सहित साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अंशुमान सिंह ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को आचार संहिता के दायरे में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान एसडीएम बागली नेहा मीणा एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Previous articleकिसान भाईयों को पाले से फसलों की सुरक्षा एवं सतर्कता हेतु परामर्श
Next articleबिना कर्तव्य पालन के एकाग्रता नही आती – संत श्री स्वामी संवित सोमगिरी जी महाराज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here